फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Black bars planted on display houses

काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन घरों पर भी लगाए काले झंडे

Mon, 17 Sep 2018 11:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Mon, 17 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Black bars planted on display houses
पुरानी कलेक्ट्रेट पर काली पट्टी बांधकर प्रधानमंत्री के जन्म दिन को काला दिवस के रूप में मनाते सवर्ण समाज के लोग। - फोटो : Amar Ujala
 पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा को लेकर सोमवार को पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क रहा। ऐसे में कोई बड़ा प्रदर्शन तो नहीं किया लेकिन कुछ युवकों ने पुरानी कलेक्ट्रेट में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी  की। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में गांव सोखना में कुछ लोगों ने काले झंडे लेकर नारेबाजी की।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गांव सोखना में एक पंचायत में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, महंगाई आदि के विरोध में पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसे लेकर तालाब चौराहे पर प्रदर्शन भी किया जाएगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया।
विज्ञापन


परिणामस्वरूप शहर के किसी बाजार में तो कुछ प्रदर्शन नहीं हुआ लेकिन कुछ लोगों ने काली पट्टी बांधकर पुरानी कलेक्ट्रेट में जरूर प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने सोखना गांव में काले झंडे के साथ प्रदर्शन किया और अपने घरों पर झंडे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों का कहना था कि सरकार लगातार सवर्ण व पिछड़ा वर्ग के लोगों को परेशान कर रही है। महंगाई इस समय चरम पर है। सरकार ने यदि अपनी नीतियां नहीं बदली तो उस अगले चुनाव में इसका परिणाम भोगना होगा। प्रदर्शनकारियों में नीरज कुमार, सुशील कुमार, सेवती लाल, रामवीर सिंह, प्रवेश शर्मा, मोहित सिंह, माधौ सिंह, कोमल सिंह, रामकुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed