फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJPers gave message to stop pollution

भाजपाइयों ने दिया प्रदूषण रोकने का संदेश 18-01-20

Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJPers gave message to stop pollution
भाजपाइयों ने दिया प्रदूषण रोकने का संदेश
विज्ञापन

सदर विधायक के नेतृत्व मेें निकली संकल्प पदयात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय से रविवार को संकल्प यात्रा निकाली गई। शुभारंभ सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने किया। पदयात्रा ने शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए लाड़पुर आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि इस पदयात्रा के जरिये पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करना और प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाना है। नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति के साथ पौधरोपण कार्यक्रम के जरिए महात्मा गांधी के सिद्धांतों के बारे में बताना चाहिए।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर से हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सामाजिक बुराइयां तंबाकू और शराब से बचने की अपील कर रहे हैं। शहराध्यक्ष मोहन पंडित ने कहा कि पदयात्रा के जरिये अनुच्छेद 370 व 35 ए की समाप्ति के बारे में बताया जा रहा है। भाजपा बापू के सिद्धांतों और सादगी का प्रचार कर रही है।
विज्ञापन

पदयात्रा में जिला संयोजक सुनील गौतम ने कहा कि पदयात्रा से दूरगामी संदेश देने का काम किया जा रहा है। इससे समाज में नया संदेश उजागर हो। कार्यक्रम में प्रमोद मदनावत, सत्यपाल सिंह मदनावत, शरद माहेश्वरी, शिवदेव दीक्षित, अशोक गोला, दिनेश शर्मा देवेंद्र चौहान, अशोक अग्रवाल, सुचेता जॉन, स्मृति पाठक, सुनीता वर्मा, संतोष जोशी, मनीष गोस्वामी, सुनीता वर्मा, संतोष जोशी, राजेश सिंह, मनोज शर्मा, श्याम मिश्र, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, अमन जैन, धीरज जैन, सुरेश चौधरी, मूलचंद्र वार्ष्णेय, नरेश गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस। जिला कार्यालय से शुरू हुई संकल्प पदयात्रा में चंद भाजपाई मौजूद रहे। काफी भाजपाई फोटो खिंचाने के बाद चले गए। संकप पदयात्रा सुबह साढ़े नौ बजे की जगह 11 बजे शुरू हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद को मौजूद रहना था, लेकिन इगलास में होने वाले उपचुनाव के चलते वह पदयात्रा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed