{"_id":"63fd0a8e0de9801349088744","slug":"bjp-will-strengthen-booths-with-the-help-of-panna-pramukhs-hathras-news-c-2-1-ali1026-55806-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पन्ना प्रमुखों से भाजपा करेंगी बूथों को मजबूत, एक से पांच तक हर विधानसभा में होगी कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पन्ना प्रमुखों से भाजपा करेंगी बूथों को मजबूत, एक से पांच तक हर विधानसभा में होगी कार्यशाला
Tue, 28 Feb 2023 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:24 AM IST
सार
प्रत्येक विधानसभा की कार्यशाला एक से पांच मार्च तक होंगी। इन कार्यशालाओं में बूथ सशक्तिकरण योजना और डेटा प्रबंधन को लेकर गठित टीम के माध्यम से प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर बूथ सशक्ती करण की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तीकरण अभियान को लेकर हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी रहे। कार्यशाला की प्रस्तावना रखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि आज की कार्यशाला के दो प्रमुख चरण रहे। प्रथम चरण में बूथों पर व्हाट्स एप ग्रुप की संरचना को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। एलईडी के माध्यम से संगठन के महाविस्तार कार्यक्रम को बताया गया। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर एक संगठनात्मक और एक सार्वजनिक ग्रुप की संरचना की जाएगी।
विज्ञापन
दूसरे चरण में बूथों का पुनर्गठन पन्ना प्रमुख, बूथ समिति एवं पन्ना समिति का निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। बूथ समिति किस प्रकार से प्रमाणिक और सक्रिय हो। इसके लिए अल्पकालीन विस्तारक योजना पर भी चर्चा की गई। दूसरे चरण मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। बूथ का सशक्तीकरण ही किसी पार्टी को चुनाव में मजबूत जीत की ओर ले जाता है। इसी संकल्प के साथ भाजपा ने अपने सभी बूथों पर एक सक्रिय और प्रमाणिक कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
जिला कार्यशाला के बाद में प्रत्येक विधानसभा की कार्यशाला एक से पांच मार्च तक होंगी। इन कार्यशालाओं में बूथ सशक्तिकरण योजना और डेटा प्रबंधन को लेकर गठित टीम के माध्यम से प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। इन कार्यशालाओं के बाद में 11 से पंद्रह तक मंडलों पर कार्यशाला होंगी। बूथ सत्यापन किट मंडल अध्यक्षों को दी जाएगी। जिसे 26 मार्च तक मंडल अध्यक्षों को जिले पर जमा करनी होंगी।
विज्ञापन
इस कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्यशाला में सोशल मीडिया प्रभारी पवन रावत, क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर, महेंद्र सिंह आचार्य, जिला उपाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, सुनील गौतम, श्वेता दिवाकर, संतराज, सुनील गुप्ता, हरिशंकर राना आदि लोग मौजूद थे।