फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP state lawmaker has not been besieged by supporters

नहीं आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समर्थकों ने किया सांसद का घेराव

Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP state lawmaker has not been besieged by supporters
केशव प्रसाद मौर्य के न आने पर लोगों के घेराव से जाते सांसद। - फोटो : अमर उजाला
सहपऊ में शुक्रवार को सादाबाद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रीती चौधरी के समर्थन में होने वाली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा हैलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण नहीं हो पाई। इससे उनके आने का इंतजार कर रहे भाजपा समर्थकों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के चेहरों पर मायूसी छा गई। उनको सुनने आई हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ भी निराश होकर लौट कर चली गई। काफी नाराज कार्यकर्ताओं ने सांसद को घेर लिया और बडे़ नेताओं के नहीं आने पर नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी सभा को लेकर भाजपाइयों में काफी जोश था। कई दिनों से इस चुनावी जनसभा के लिए तैयारियां की जा रही थीं। सहपऊ के एमएल इंटर कॉलेज के पास काफी बड़ा मंच भी तैयार किया गया था।
विज्ञापन


गांव-गांव उनकी सभा के लिए प्रचार प्रसार भी हुआ, लेकिन यह सब तैयारियां शुक्रवार को ऐनवक्त पर उस समय धरी रह गईं जब शाम ढलने तक इंतजार करने के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य सहपऊ नहीं पहुंचे। भाजपा के पदाधिकारियों ने जब फोन से उनसे संपर्क साधा तो मालूम हुआ कि उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह सहपऊ में चुनावी सभा के लिए नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य के नहीं आने की जानकारी जब शाम साढ़े पांच बजे मंच से जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने दी तो सभास्थल पर भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकोें में मायूसी छा गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि फतेहपुर सीकरी से हैलीकॉप्टर तकनीकी खराबी आने के कारण नहीं चल सका है।

केशव प्रसाद मौर्य को सुनने आई हजारों की संख्या में भीड़ कई घंटे इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौट गई। काफी लोग भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं को कोसते हुए देखे गए। इधर, लगातार भाजपा के दो फायर ब्रांड नेताओं के नहीं आने से मायूस कार्यकर्ताओं ने सांसद राजेश दिवाकर को घेर लिया।


कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले गांव गढ़ उमराव में तयशुदा कार्यक्रम में 31 जनवरी को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान नहीं आ सके और अब सहपऊ के कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य नहीं आए। आखिर दोनों सभाओं में इन बड़े नेताओं के नहीं आने से जनता में क्या संदेश जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed