फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bjp president ask about old party leader

जिलाध्यक्ष ने पुराने भाजपाइयों के बारे में ली जानकारी

Sun, 02 Aug 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bjp president ask about old party leader
पुराने कार्यकर्ताओं से जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिले में भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं का बायोडाटा संकलित किया जा रहा है। इसके लिए जिलाध्यक्ष गौरव आर्य लगातार पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता तुलसीदास अग्रवाल से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे उनके जीवन परिचय और अन्य पुराने कार्यकर्ताओं को लेकर चर्चा की।

जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक से भाजपा के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली। जिला उपाध्यक्ष रूपेश चौधरी ने बताया कि जनसंघ की स्थापना वर्ष 1951 से लेकर अब तक के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जीवन परिचय जुटाया जा रहा है। इन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पार्टी हित में किए गए कामों को इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रूपेश चौधरी, बिसावर मंडल अध्यक्ष हंवीर सिंह प्रधान, भाजपा नेता अरविंद चौधरी, नीरज चौधरी, कुलदीप चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed