{"_id":"602577a98ebc3ee9434b1dad","slug":"bjp-performing-according-to-deen-dayal-upadhyay-s-dream-sadabad-news-ali256016234","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीन दयाल के सपनों के अनुरूप कार्य कर रही भाजपा : जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीन दयाल के सपनों के अनुरूप कार्य कर रही भाजपा : जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर सीएचसी पर फल वितरित करते भाजपाई।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को सादाबाद में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपाइयों ने उनके छविचित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया। गौरव आर्य ने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों एवं इच्छा के अनुरूप कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसे लेकर पार्टी प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला मंत्री प्रभात पचौरी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, डॉ. महेंद्र पाल शर्मा, डॉ. देवचंद गौड़, हेमंत गौतम, बबलू गौतम, गुड्डू चौधरी, दरवेश गौतम, अंकुश गौड़, जितेंद्र चौधरी, अनुपम जिंदल, तपन जोहर, विजय बघेल, अमित वर्मा, प्रवेश पाठक आदि मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर ने सादाबाद के बूथ संख्या 296 पर नवीन गौतम के आवास पर दीनदयाल उपाध्याय की छविचित्र पर माल्यार्पण किया। गुतहरा सेक्टर बूथ संख्या 330 तथा 331 पर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके छविचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रवेंद्र सिसोदिया, सूरज शाह आदि थे।