{"_id":"645fb413b36e437fea0d7725","slug":"bjp-on-3-sp-on-2-bsp-on-1-independents-on-2-and-aimim-won-1-seat-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन निकायों में भाजपा, दो पर सपा, एक पर बसपा, दो पर निर्दलीय तो एआईएमआईएम जीती एक सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन निकायों में भाजपा, दो पर सपा, एक पर बसपा, दो पर निर्दलीय तो एआईएमआईएम जीती एक सीट
Sat, 13 May 2023 09:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 09:30 PM IST
सार
जिले में 11 मई को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण में 9 नगर निकायों में 144 बूथों पर अध्यक्ष पद के 86 व सभासद पद के 693 पदों के लिए मतदान हुआ था। इसे लेकर 13 मई को जिले तहसील बार क्षेत्रों में मतगणना स्थलों पर अध्यक्ष व सभासद पदों के प्रत्याशियों के मतगणना हुई।
विज्ञापन
नगर पंचायत मुरसान से अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी चौधरी देशराज की जीत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जिले में नगर निकाय चुनावों में दलीय प्रत्याशियों के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी दबदबा रहा है। यहां जिले की 3 नगर निकायों भाजपा, 2 नगर निकायों में सपा, एक नगर निकाय में बसपा और एक नगर निकाय में एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस पार्टी तो अध्यक्ष पद पर अपना खाता भी नहीं खोल सकी। नगर पंचायत मेंडू में भाजपा प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो गई है।
विज्ञापन
जिले में 11 मई को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दूसरे चरण में 9 नगर निकायों में 144 बूथों पर अध्यक्ष पद के 86 व सभासद पद के 693 पदों के लिए मतदान हुआ था। इसे लेकर 13 मई को जिले तहसील बार क्षेत्रों में मतगणना स्थलों पर अध्यक्ष व सभासद पदों के प्रत्याशियों के मतगणना हुई। इस मतगणना को लेकर लोगों में सुबह से अपने प्रत्याशी के परिणाम को जानने के लिए बेताबी नजर आई। जिले की नगर पालिका परिषद हाथरस में भाजपा प्रत्याशी स्वेता चौधरी, नगर पालिका सिकंदाराराऊ में एआईएमआईएम से मुशीर कुरैैशी ने जीत हासिल की है। वहीं नगर पंचायत सासनी से बसपा प्रत्याशी राजीव वार्ष्णेय, हसायन से सपा प्रत्याशी भागवती देवी, मुरसान से देशराज सिंह, मेंडू से निर्दलीय प्रतयाशी सचेंद्र कुशवाहा, सादाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता अग्रवाल, सहप ऊ से भाजपा प्रत्याशी शीला, पुरदिलनगर से हर्षकांत कुशवाह ने जीत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
निकाय - विजयी प्रत्याशी - पार्टी - वोट का मार्जिन
सासनी - राजीव वार्ष्णेय - बसपा - 977
हसायन - भागवती - सपा - 186
हाथरस - श्वेता चौधरी -- भाजपा -- 23174
मुरसान - देशराज सिंह - सपा - 1518
मेंडू - सचेंद्र कुशवाहा - निर्दलीय - 122
सादाबाद - हेमलता अग्रवाल - निर्दलीय - 256
सहपऊ - शीला - भाजपा - 946
पुरदिलनगर - हर्षकांत कुशवाहा - भाजपा - 628
सिकंदराराऊ - मुशीर कुरैशी - एआईएमआईएम - 2473