{"_id":"631e3493536475716c25670c","slug":"bjp-mp-sitting-on-dharna-met-the-state-president-hathras-news-ali3001573110","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना पर बैठे भाजपा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना पर बैठे भाजपा सांसद, प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर पालिका के सभासदों के धरना-प्रदर्शन का मामला रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भी गूंजा। प्रदेश अध्यक्ष ने वहां धरना दे रहे कुछ सभासदों को बुलाया। उनकी समस्याएं सुनी और फिर जिलाध्यक्ष व कुछ जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वह इस सभासदों को धरने से उठाएं। नगर पालिकाध्यक्ष को भी निर्देशित किया।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका के कुछ भाजपा सभासद पिछले 63 दिन से नगर पालिका परिसर में धरना दे रहे हैं। वह पालिका में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के मामले में अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जब रविवार को यहां पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में आए तो उन्होंने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों से यह पूछा कि आखिर सभासदों के धरने का क्या मामला है और अपनी पार्टी के सभासद आखिर अपनी ही पार्टी में धरना क्यों दे रहे हैं।
इस पर उन्होंने वहां मौजूद भाजपा नेताओं से इन सभासदों को बुलवाया। नगर पालिका से सभासद नारायण लाला, प्रदीप कुमार प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे। सभासदों ने उन्हें बताया कि उनके वार्ड में दस-दस हजार लोग रहते हैं लेकिन केवल पांच सफाई कर्मचारी तैनात हैं। कई अन्य मसलों को लेकर भी सभासदों ने शिकायत की।
विज्ञापन
इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सदर अंजुला माहौर व सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना से कहा कि वह इन सभासदों को धरने से उठाएं और उनकी समस्या का निदान कराएं। प्रदेश अध्यक्ष नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा से भी मिले। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी उन्हें पूरे मसले से अवगत कराया तो प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें भी इस मसले को जल्द निपटाने को कहा।