फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP members took out a silent procession and organised an exhibition

Hathras News: भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस, प्रदर्शनी लगाई

Fri, 15 Aug 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 15 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP members took out a silent procession and organised an exhibition
हाथरस में मौन जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता।  संवाद - फोटो : Samvad
मेंडू गेट स्थित महाजन धर्मशाला में बृहस्पतिवार को भाजपा के बैनर तले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने मौन जुलूस भी निकाला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि भारत के विभाजन की पीड़ा को भुलाया नहीं जा सकता। यह भारत के लोगों के संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति एवं विभाजनकारी ताकतों को कभी हावी नहीं होने देना है।
विज्ञापन




संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस महाजन धर्मशाला से शुरू कर चामड़ गेट चौराहा होते हुए आगरा रोड स्थित शहीद पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूनम बजाज ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, चेयरमैन श्वेता चौधरी, राधारमन अग्रवाल, यशपाल सिंह चौहान, डॉली माहौर, हरीशंकर राना, कार्यक्रम संयोजक हरीश सेंगर, महेंद्र सिंह आचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed