फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bjp leader gave responsibility to worker

कार्यकर्ताओं को सौंपे ग्राम चौपाल व ग्राम भ्रमण के दायित्व

Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
bjp leader gave responsibility to worker
वार्ड नंबर 16 में होती भाजपा की बैठक को संबोधित करते वार्ड प्रभारी चंद्रशेखर रावल - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 की ग्राम पंचायत दगसह, चिरावली, छाबा, कुरसंडा, थलूगढ़ी, अरौठा, कुम्हरई, टीकैत एवं ताजपुर में भाजपा के वार्ड प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर रावल, संयोजक डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह धाकरे एवं मंडल प्रभारी विपिन लवानियां ने संगठन की कार्ययोजना को लेकर बैठक की। डॉ. महेंद्रपाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्य-योजनाओं से अवगत कराया और 11 से 18 मार्च तक आयोजित ग्राम चौपालों एवं ग्राम भ्रमण की योजनाओं का दायित्व सौंपा।
डॉ. चंद्रशेखर रावल रावल ने क्षेत्रीय समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रहीं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान से पंचायत चुनाव में जीत के लिए जुटा हुआ है। भाजपा को हमेशा कार्यकर्ताओं ने शिखर पर पहुंचाया है और इस बार भी कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

बैठकों में डॉ. तरुण शर्मा, रजत चौधरी, राधेलाल चौधरी, कर्मवीर सिंह, हरिवान सिंह, कवींद्र कुमार, मोहन अग्रवाल, पं. श्याम सुंदर शर्मा. चंद्रभान, तुलसीदास अग्रवाल, विजयपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, विक्रमादित्य, कुम्हेर सिंह जाटव, जमुना प्रसाद, बच्चू सिंह, लोकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed