फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP leader beat up a Kanwadiya tore uniform of a policeman In Hathras

UP: भाजपा नेता ने कांवड़िया को पीटा, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी; कोतवाली में राजनेताओं का लगा जमघट

Mon, 02 Sep 2024 10:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 02 Sep 2024 10:58 PM IST
सार

पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपी ने खुद को गजेंद्र राणा निवासी नगला नंदू थाना हाथरस गेट बताया। आरोपी ने रौब झाड़ते हुए खुद का भाजपा नेता के रूप में परिचय दिया। 

विज्ञापन
BJP leader beat up a Kanwadiya tore uniform of a policeman In Hathras
up police - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के हाथरस कोतवाली चंदपा क्षेत्र के मीतई के निकट भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र राणा ने रविवार की रात को जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि उन्होंने न केवल एक कांवड़िया को पीटा, बल्कि पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। एक पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई। पुलिस ने कांवड़िया की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता के समर्थन में राजनेताओं का कोतवाली में जमघट लगा रहा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के थाना सराय छौला क्षेत्र के जारह निवासी संतोष शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि हरिद्वार से आठ अन्य लोगों के साथ कांवड़ लेकर आ रहे थे। रविवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह सभी आगरा रोड पर सौभाग्य पेट्रोल पंप के पास आराम कर रहे थे। तभी एक कार सवार व्यक्ति वहां पहुंचा। आरोपी उन पर फर्जी कांवड़ ले जाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगा और आरोपी ने उनको जमकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपी ने खुद को गजेंद्र राणा निवासी नगला नंदू थाना हाथरस गेट बताया। आरोपी ने रौब झाड़ते हुए खुद का भाजपा नेता के रूप में परिचय दिया। आरोपी पर पुलिस को धमकी देने का भी आरोप है। आरोप है आरोपी उपाध्यक्ष ने पुलिस के सामने भी उनके साथ गाली-गलौज की और पीटा। पुलिस कर्मियों के विरोध करने पर आरोपी ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता कर दी। पुलिस आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची। पीड़ित संतोष शर्मा ने आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन

रात भर घनघनाते रहे फोन
इस मामले को रफा-दफा करने के लिए रात भर फोन घनघनाते रहे। सूत्रों के अनुसार जिले के कई राजनेता भाजपा नेता के पक्ष में कोतवाली पहुंच गए और पुलिस पर दबाव बनाने लगे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस की वर्दी फाड़ने, पुलिस से अभद्रता करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। - हिमांशु माथुर, सीओ सादाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed