फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP leader and police clash over physical harassment of teenager

Hathras News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपा नेता और पुलिस में नोकझोंक, दुकानें रखीं बंद

Mon, 12 Jun 2023 05:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 05:46 PM IST
सार

मुरसान के सब्जी मंडी, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, स्टेशन रोड सहित कई जगहों पर करीब 4 घंटे तक काफी लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों व उनके समर्थकों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुरसान पुलिस के अलावा अन्य जगहों से आई पुलिस के द्वारा पैदल मार्च किया गया।

विज्ञापन
BJP leader and police clash over physical harassment of teenager
बाजार बंद रखने को लेकर भाजपा नेताओं से मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार की होती नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के मुरसान क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने के विरोध में सोमवार को काफी संख्या में दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को करीब चार घंटे के लिए बंद रखा। बाजारों में प्रतिष्ठान बंद होने की सूचना पर मुरसान पुलिस भ्रमण करने के लिए पहुंच गई। इस दौरान बाजार में घूम रहे भाजपाइयों से मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार की काफी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन


किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को मुरसान के बाजाार में प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताते दुकान दार
विज्ञापन


थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने दुकानदारों से कहा कि वह किसी के दबाव में न आएं और अपने प्रतिष्ठान खोलें। अगर उन्हें कोई प्रतिष्ठान बंद करने की धमकी देता है, तो उसका वीडियो बनाएं और मुझे शिकायत करें, मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। इस पर भाजपाइयों ने मुरसान थानाध्यक्ष को बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा किसी को प्रतिष्ठान बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया है। स्वयं दुकानदार ही सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जता रहे हैं। इसे लेकर रवेन्द्र सिंह ठेनुआ व थानाध्यक्ष योगेश कुमार में काफी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरसान के सब्जी मंडी, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, स्टेशन रोड सहित कई जगहों पर करीब 4 घंटे तक काफी लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों व उनके समर्थकों को कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुरसान पुलिस के अलावा अन्य जगहों से आई पुलिस के द्वारा पैदल मार्च किया गया। आरोपियों के घरों के पास भी पुलिस तैनात रही है।


यह है मामला
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 9 मई को अपनी ननिहाल जा रही थी। रास्ते में शोएब पुत्र औसाब कुरैशी व इमरान पुत्र आमीन कुरैशी निवासी मोहल्ला व्यापारी, मुरसान बुरी नियत से जबरदस्ती भट्ठे के पीछे खींच कर ले गए और दोनों ने जबरदस्ती बारी-बारी से गलत काम किया। इस दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। 

जिन्हें देखकर वह लोग आरोपी को जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए और कहा कि अगर यह बात तूने अपने परिवार वालों को बताई, तो तुझे व तेरे भाई को जान से मार देंगे। इन लोगों द्वारा गलत काम की वीडियो भी बनाई गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल किया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed