{"_id":"653d641e2f586eba0a0e8389","slug":"bjp-leader-and-girl-die-due-to-dengue-hathras-news-c-57-1-sali1014-536-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, भाजपा नेता व युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, भाजपा नेता व युवती की मौत
Sun, 29 Oct 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:12 AM IST
सार
गांव नगला मियां निवासी भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था। रक्त में प्लेटलेट्स कम आने पर भाजपा नेता को डेंगू बताकर उनका उपचार किया जा रहा था। शुक्रवार की रात को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
डेंगू से मौत
- फोटो : social media
विस्तार
क्षेत्र में बुखार और डेंगू का प्रकोप जानलेवा बनता जा रहा है। बुखार से क्षेत्र के भाजपा और 22 वर्षीय एक युवती की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुखार से अब तक छह लोगों की मौत होने की जानकारी है।
विज्ञापन
गांव नगला मियां निवासी भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया (60) कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उनका उपचार अलीगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा था। रक्त में प्लेटलेट्स कम आने पर भाजपा नेता को डेंगू बताकर उनका उपचार किया जा रहा था। शुक्रवार की रात को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सिसौदिया पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के बहनोई थे।
विज्ञापन
इधर, गांव अंडौली निवासी 22 वर्षीय रजनी पुत्री विजयपाल को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। रजनी के पिता विजयपाल सिंह ने उनका अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार शुरू कराया। उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार की रात्रि उनकी मृत्यु हो गई। पिता विजयपाल सिंह ने बताया रक्त परीक्षण रिपोर्ट आने पर चिकित्सक ने रजनी को एनएस वन डेंगू घोषित कर उसका उपचार शुरू किया था। दोनों मौतों से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंकुश सिंह ने बताया कि भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया व अंडौली में एक युवती की डेंगू से मौत होने की जानकारी मिली है। दोनों गांवों में टीम भेजकर दवा वितरित कराई जा रही है और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
कई राजनेताओं ने जताया तेजवीर के निधन पर शोक
सिकंदराराऊ के पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के बहनोई एवं भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर में दौड़ गई। पैतृक गांव नगला मियां में उनके अंतिम संस्कार में काफी लोग पहुंचे। अलीगढ़ एवं हाथरस जिले के कई राजनेताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में प्रमुख रूप से सांसद राजवीर सिंह दिलेर, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुमंत किशोर सिंह, बंटी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, मुकेश चौहान, इकराम कुरैशी सहित कई प्रमुख लोग पहुंचे।