फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP head president will be announced before Diwali

दिवाली से पहले भाजपा शहराध्यक्ष की होगी घोषणा

Mon, 14 Oct 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP head president will be announced before Diwali
दिवाली से पहले भाजपा शहराध्यक्ष की होगी घोषणा
विज्ञापन

11 लोगों के नाम बृज क्षेत्र कार्यालय को भेजे, पदाधिकारियों से ली सलाह
अपने समर्थकों के साथ आवेदन करने पहुंचे भाजपाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा संगठनात्मक चुनाव को पर्व के रूप में मना रही है। बूथ अध्यक्ष के बाद हाथरस शहर अध्यक्ष की घोषणा दिवाली से पहले होगी। शहराध्यक्ष के पद के लिए 11 लोगों ने आवेदन किया है। यह बृज क्षेत्र से तय होगा कि हाथरस का शहराध्यक्ष कौन होगा। बंद कमरे में चुनाव अधिकारियों ने सलाह भी ली, लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया।
शहर के मुरसान गेट स्थित आर्य समाज में रविवार को सुबह दस बजे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। चुनाव अधिकारी मधुलिका राघव और सह चुनाव अधिकारी सुनील गौतम ने शहराध्यक्ष पद के दावेदारों को फार्मों का वितरण किया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर और चुनाव अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहराध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मोहन पंडित, मूलचंद्र वार्ष्णेय, सुनीत आर्य, विवेक गुप्ता, अशोक गोला, विशाल गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, बंशी पंडित, हिमांशु मिश्रा, शरद माहेश्वरी, अमित भौतिका ने आवेदन किया। चुनाव अधिकारियों ने बंद कमरे में सलाह भी ली, लेकिन किसी ने आवेदन वापस नहीं लिया। चुनाव अधिकारी ने 11 आवेदनों को लिफाफे में सील कर लिया। इनको जिला चुनाव अधिकारी लज्जारानी गर्ग को सौंपा जाएगा। शहराध्यक्ष की घोषणा दिवाली से पहले होगी। यह घोषणा बृज क्षेत्र नेतृत्व के स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मोरमुकुट गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मनोज वर्मा, सुनील वर्मा, सुरेश चौधरी, लक्ष्मीकांत रघुवंशी, गगन राना, जितेंद्र अग्निहोत्री, सुनील पंडित, विमल प्रधान, पं. मोहित शर्मा, विशाल दीक्षित, रवि वार्ष्णेय, दीपक यावद, नरेश गुप्ता, मनीष अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, रमेश राजपूत, सुनीता वर्मा, लीलावती पुंढीर, नीरज उपाध्याय, तरुण शर्मा, विपुल सिंघानिया, गौरवकांत शर्मा, राजीव सेंगर, पवन वर्मा, यश शर्मा, दिलीप चौधरी, अर्जुन, प्रदीप गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed