फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP government's slogan of 'Sabka Saath, Sabka Vikas' proved hollow

भाजपा सरकार का सबका साथ-सबका विकास का नारा खोखला साबित

Wed, 02 Oct 2019 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP government's slogan of 'Sabka Saath, Sabka Vikas' proved hollow
धरना देकर सरकार पर बरसे सपाई
विज्ञापन

तहसील सदर में किया धरना-प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सपाइयों ने महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी, किसानों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों एवं अपराधों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर तहसील सदर में धरना-प्रदर्शन किया। अध्यक्षता सपा के जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने की और संचालन पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने शिरकत की। राज्यपाल के नाम एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा और काफी पुलिसकर्मी धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ व सबका विश्वास का नारा खोखला साबित हो गया है। लोकसभा चुनाव तक जनता को गुमराह किया जाता रहा, लेकिन चुनाव के बाद ही पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली की दरों बेतहाशा वृद्धि की गई। औद्योगिक समिट के नाम पर बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का झूठा वादा कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। योगी सरकार ने अखिलेश यादव द्वारा कराए गए कार्यों का ही उद्घाटन किया है। उन्हीं पर अपनी शिला पट्टिका लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी सिंह सेंगर, अकील अहमद कुरैशी, ठाकुर नेत्रपाल सिंह, गोविंद सिसौदिया, विजय प्रेमी, श्याम प्रधान, हाजी फजर्लुरहमान, हरवीर सिंह तोमर, जाकिर कुरेशी, गंगा सिंह सेंगर, किसान नेता कैप्टन साहब, गौरीशंकर बघेल आदि ने संबोधित किया। 15 सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम एडीएम को सौंपा गया। इस अवसर पर सुनील कुमार दिवाकर, टेकपाल कुशवाहा, छोटे लाल दिवाकर, कमालुद्दीन चौधरी, विजयपाल राकेश चौधरी, बसंत लाल दीक्षित, बलवीर सिंह दिवाकर ,रूपकिशोर कश्यप, सुखवीर सिंह प्रजापति, इशहाक शाह, शिवा भारती, राजू, गोपाल सैनी, राकेश गुप्ता, ठाकुर लक्ष्मण सिंह, प्रेम चौधरी, जुगल किशोर शर्मा, नसरुद्दीन प्रधान, कायम सिंह, राजकुमार बीडीसी, राणा प्रताप सिसौदिया, जगदीश चौधरी, मुश्ताक अली, हवी प्रधान, सुभाष तोमर, शीलू प्रधान, लालाराम साहसी, नेपाल प्रजापति, बालकिशन यादव, अनूप यादव, लाखन पहलवान, डॉ. बनी सिंह प्रधान, पप्पू चौधरी, सोबरन सिंह दिवाकर, डॉ. पप्पू, मंजूर अहमद अब्बासी, असलम बेग, आशीष प्रधान, धर्मवीर चौधरी, सोनू भारती, मुकेश वर्मा, रिंकू, श्रीराम यादव, यादराम खटीक आदि सपाई मौजूद थे।

प्याज की माला पहनकर पहुंचे सपाई
हाथरस। प्याज पर बढ़े रेटों को लेकर काफी सपाई धरना स्थल पर प्याज की माला पहनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्याज की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन किया और यह बताया कि इस सरकार के कार्यकाल में प्याज के रेट आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed