{"_id":"6068b2878ebc3eda727e3542","slug":"bjp-district-president-accused-of-demanding-five-lakhs-in-lieu-of-ticket-hathras-news-ali2602165151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया टिकट के एवज में पांच लाख मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया टिकट के एवज में पांच लाख मांगने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
भाजपा महिला मोर्चा सासनी की महामंत्री चंचल शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर जिला पंचायत के टिकट एवज में पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि यह आरोप निराधार है। आरोप लगाने से कुछ नहीं हो जाता। यदि आरोप सिद्ध हो गया तो वह जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।
भाजपा नेत्री चंचल शर्मा ने कहा है कि वह वार्ड नंबर 22 से टिकट मांग रही थीं। उन्होंने अपना आवेदन प्रदेश नेतृत्व तक दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुझसे टिकट के एवज में पांच लाख रुपये मांगे और यह बोले कि हमको भी ऊपर रुपये देने पड़ते हैं। बिना रुपये के टिकट नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि अब ऐसी महिला को टिकट दी गई है, जिसका पार्टी से दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।
वहीं जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। कुछ लोग शुरू से ही उनके खिलाफ काम कर रहे हैं और यह सब उन्हीं की साजिश है। यह लोग पार्टी को कमजोर करना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि आरोप लगाने से क्या होता है। कोई इन्हें सिद्ध करके दिखाए। यदि आरोप सिद्ध हो गए तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वरना इसे लेकर विधिक कार्रवाई भी करेंगे।