{"_id":"63b701e0730500352d5a17b3","slug":"bjp-celebrated-the-birthday-of-former-chief-minister-kalyan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाजपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन, श्रद्धासुमन अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाजपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिन, श्रद्धासुमन अर्पित
Thu, 05 Jan 2023 10:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:29 PM IST
सार
कल्याण सिंह के जन्मदिवस पर हाथरस और सिकंदराराऊ में भाजपाईयों ने बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
हाथरस में कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, हाथरस सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी फुटकर मार्केट ब्लॉक सी में कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वह दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद को दांव पर लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री हरीशंकर राना उर्फ भूरा पहलवान, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल बीड़ी वाले, दिनेश शर्मा, डॉ. रामकुमार शर्मा, विमल दीक्षित, अशोक गोला, ललित शर्मा, ताराचंद्र माहेश्वरी, जितेंद्र समाधिया, उमाशंकर उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, श्याम मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाई गई। व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय ने कहा कि बाबूजी राममंदिर आंदोलन के बड़े चेहरे और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने क्षेत्र को राजकीय महाविद्यालय की सौगात दी।
मौके पर जय पाल सिंह चौहान, अशोक जादौन, विष्णु वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, चेतन शर्मा, धीरज वार्ष्णेय, दीपक सक्सेना, देवेंद्र गुप्ता, कन्हया वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय, श्याम माहेश्वरी, यशपाल आचार्य, आशु राघव, अशोक कुमार, नीरज यादव उर्फ नीरू थे।