{"_id":"60e747e08ebc3e932312f611","slug":"bjp-and-sp-candidates-filed-nominations-sikandhra-rahu-news-ali2676245113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों ने पूरे लाव-लश्कर के साथ नामांकन दाखिल किया। जीटी रोड से पहले सपा प्रत्याशी सुदामा देवी का काफिला काफी भीड़ के साथ पहुंचा। विकास खंड कार्यालय में प्रस्तावक एवं प्रत्याशी के अलावा अन्य किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। कुल तीन लोगों ने नामांकन किया। भाजपा से एक, सपा से एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया।
सपा नेता बंटी यादव की मां सुदामा देवी अपनी बेटी और नातिनों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। गौरतलब है कि बंटी यादव को बीडीसी सदस्य के अपहरण के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। भाजपा प्रत्याशी के लिए जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य, विधायक वीरेंद्र सिंह राना पहुंचे।
सुबह से ही भाजपा प्रत्याशी अजयपाल सिंह एवं सपा प्रत्याशी सुदामा देवी के कार्यालय पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी। दोनों खेमों के कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित कार्यालयों पर जमा हो गए थे। सबसे पहले सुदामा देवी अपने समर्थकों की नारेबाजी के बीच विकास खंड कार्यालय पर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं।
विज्ञापन
यहां तैनात एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा ने केवल प्रस्तावक और प्रत्याशी को ही अंदर जाने की अनुमति दी। यहां सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, बंटी यादव की बहन और बेटियां मौजूद रहीं।
यहां अमर सिंह यादव से सीओ ने हटने के लिए कहा तो वे भड़क गए। उनकी सीओ से तीखी नोकझोंक हो गई, जिसके बाद उन्हें वहां से हटना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह के कार्यालय से विधायक वीरेंद्र सिंह राना, जिला प्रभारी राजा वर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, मुकेश चौहान, देवेंद्र राघव, संतोष पुंढीर बाबा, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, भूरा पहलवान, चंद्रवीर सिंह, राजू सूफी, बबलू सिसौदिया, राजू, सुनील गुप्ता आदि नामांकन कराने गए।
भाजपाइयों की मौजूदगी में अजयप्रताप सिंह ने नामांकन भरा। पुलिस ने विकास खंड कार्यालय परिसर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। यहां कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए। भाजपा से अजयप्रताप सिंह, सपा से सुदामा देवी के अतिरिक्त एक निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया।