{"_id":"678d51587b81398d250014eb","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-hathras-news-c-56-1-hts1002-125801-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 20 Jan 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:54 AM IST
सार
शनिवार की देर शाम श्रीकांत बाइक से अपने गांव से सहपऊ क्षेत्र के गांव दोंहई स्थित ससुराल जा रहा था। जलेसर रोड पर जाफराबाद के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जलेसर रोड पर शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी क्षेत्र के नगला विजया निवासी श्रीकांत (32) पुत्र अशोक कुमार फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की देर शाम वह बाइक से अपने गांव से सहपऊ क्षेत्र के गांव दोंहई स्थित ससुराल जा रहा था। जलेसर रोड पर जाफराबाद के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक ने अपने पीछे रोते-बिलखते दो बच्चे छोड़े हैं।
विज्ञापन