{"_id":"6755fff401d76b247f054bb4","slug":"bike-riding-youth-beaten-by-two-real-brothers-leaves-bleeding-hathras-news-c-64-1-sali1007-101199-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवार युवक को दो सगे भाइयों ने पीटा, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवार युवक को दो सगे भाइयों ने पीटा, लहूलुहान
Mon, 09 Dec 2024 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:52 AM IST
सार
सौरभ कुमार अपनी मोटरसाइकिल से अपने दोस्त के साथ वृंदावन जा रहा था। बड़े बाजार चौराहे पर पहुंचा तो वहां पर दो सगे भाई मिल गए और उन्होंने जबरन मोटरसाइकिल की चाबी को निकाल लिया। जिसका विरोध करने पर दोनों भाई जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा मुरसान के बड़े बाजार चौराहे पर एक बाइक सवार युवक को दो सगे भाइयों ने पीटा। पुलिस ने घायल युवक का उपचार मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है।
विज्ञापन
सौरभ कुमार पुत्र बृजमोहन निवासी व्यापारी मोहल्ला मुरसान का कहना है कि 8 दिसंबर की शाम को वह अपनी मोटरसाइकिल से अपने दोस्त के साथ वृंदावन जा रहा था। बड़े बाजार चौराहे पर पहुंचा तो वहां पर पहले से मौजूद नया बिजली घर रोड के रहने वाले दो सगे भाई मिल गए और उन्होंने जबरन मोटरसाइकिल की चाबी को निकाल लिया।
विज्ञापन
जिसका विरोध करने पर दोनों भाई जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे। आरोप है कि एक ने उसके सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। चीखने चिल्लाने पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन