Hathras: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी, जागरण में शामिल होकर लौट रहे थे
सोमवार दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे जब दंपती कुरसंडा मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुरसंडा मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिवार में भी कोहराम मच गया।
गांव जारऊ निवासी करीब 27 वर्षीय ऋषि कुमार पुत्र भोलेराम और उनकी पत्नी पूनम सोमवार की दोपहर को सासनी से लौट रहे थे। सासनी में रविवार की रात को मृतक ऋषि की बहन के यहां देवी जागरण का कार्यक्रम था। वह इसमें शामिल होकर अपने गांव जारऊ लौट रहे थे।
सोमवार की दोपहर को करीब साढ़े 11 बजे जब वह कुरसंडा मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पूनम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषि को घटनास्थल से उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।
दोनों की मौत से परिजन शोक में डूब गए। बताते हैं कि ऋषि और पूनम की शादी अभी चार माह पहले ही हुई थी। पूनम दो माह की गर्भवती थीं। ऋषि अपनी तीन बहनों के अकेले भाई थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर किस वाहन ने मारी, इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।