{"_id":"66d3b3364c5dc4705c051d16","slug":"bike-riders-snatched-mobile-phone-from-security-personnel-hathras-news-c-56-1-sknl1012-119434-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सुरक्षा कर्मी से मोबाइल फोन छीन ले गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सुरक्षा कर्मी से मोबाइल फोन छीन ले गए बाइक सवार
Sun, 01 Sep 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
शहर के सासनी गेट चौराहा के निकट ड्यूटी समाप्त कर घर जा रहे एक निजी सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारी से तीन बाइक सवार युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली सदर में तहरीर दी गई है।
एटा जिले के मारहरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामसेवक एक निजी सुरक्षा एजेंसी में गार्ड के पद पर तैनात हैं। इन-दिनों उनकी ड्यूटी बागला जिला अस्पताल में चल रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर को वह ड्यूटी खत्म करके घर जाने के लिए सासनी गेट चौराहा पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक पर आए तीन युवक उनके हाथ में लगे मोबाइल फोन को छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर भी भी मचाया, लेकिन तब तक बाइक सवार तीनों युवक वहां से काफी दूर जा चुके थे।