फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider jija sala died in collision with canter

Hathras Road Accident: बाइक सवार जीजा-साले को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत, चालक फरार, परिवार में छाया मातम

Mon, 14 Apr 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 10:39 PM IST
सार

सादाबाद से कार्य करके जीजा साले बाइक से हाथरस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चंदपा थाने के निकट पहुंची तो अलीगढ़ की ओर से आते कैंटर ने तेजी से बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bike rider jija sala died in collision with canter
मृतक साला त्रिवेश और जीजा बृजमोहन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र में थाने के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार जीजा-साले को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली निवासी ब्रजमोहन (25) एसी मिस्त्री का कार्य करते थे। 13 अप्रैल की रात करीब दो बजे वह सादाबाद से कार्य करके अपने साले त्रिवेश (20) पुत्र दिनेश चंद्र निवासी होली गेट मथुरा के साथ बाइक से हाथरस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक चंदपा थाने के निकट पहुंची तो अलीगढ़ की ओर से आते कैंटर ने तेजी से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंटर अमरोहा से इंदौर जा रहा था।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही आसपास के होटलों पर मौजूद लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने गंभीर अवस्था में दोनों को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की रिपोर्ट मृतक ब्रजमोहन के के पिता इंद्रपाल निवासी किंदौली ने कोतवाली चंदपा में दर्ज कराई है। हादसे से ब्रजमोहन का परिवार शोक में डूब गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed