फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies, one injured in road accident

Hathras News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 29 May 2025 01:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, one injured in road accident
अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात लगभग 11 बजे सुमेरा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल युवक को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आकाश (25) पुत्र मेघ सिंह निवासी रामपुर अपने दोस्त कपिल पुत्र ज्योति प्रसाद के साथ बाइक से जवां ढाबे पर खाना खाने के बाद रात लगभग 11 बजे वापस अपने घर जा रहे थे। सुमेरा मोड़ पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल कपिल को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आकाश तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। आकाश की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी, एक चार माह की बेटी है। छोटी बहन अविवाहित है। जवान भाई की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed