फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle, friend serious

Hathras News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle, friend serious
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित हनुमान चौकी के निकट बुधवार की दोपहर को एक बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक के परिजन भी कोतवाली आ गए। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




20 वर्षीय प्रदीप पुत्र देवेंद्र निवासी कुंवर नगर अलीगढ़ एवं उसका साथी 30 वर्षीय अजय पुत्र योगेंद्रपाल निवासी विकास नगर अलीगढ़ बुधवार की दोपहर को मथुरा से दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित नगर वन के निकट पहुंचे, वैसे ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन




पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता देवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि प्रदीप एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। वह सबसे बड़ा बेटा था। कोतवाली में प्रदीप की मां लता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed