फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Road Accident: गांव लौट रहे थे तीन युवक, वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sat, 09 Sep 2023 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Sep 2023 10:44 PM IST
सार

काम होने के बाद रिंकू दोनों दोस्तों को बाइक पर लेकर गांव के लिए चला। तभी गांव नगला रति तिराहा से आगे पहुंचते ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
मृतक रिंकू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिकंदराराऊ-हाथरस मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से तीनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही एक युवक की म़ृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य का उपचार चल रहा है।  

विज्ञापन


सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी 27 वर्षीय रिंकू पुत्र डोरीलाल शुक्रवार की रात आठ बजे अपने ही गांव के कालू व रामनरेश के साथ गांव भटपुरा से सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गांव नगला रति तिराहे पर बाइक ठीक कराने व अन्य किसी जरूरी कार्य से आया था। काम होने के बाद रिंकू दोनों दोस्तों को बाइक पर लेकर गांव के लिए चला। तभी गांव नगला रति तिराहा से आगे पहुंचते ही उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी राहगीर ने घटना की जानकारी सलेमपुर चौकी प्रभारी रामनरेश व थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सिकंदराराऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। वहां से तीनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही रिंकू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय हाथरस स्थित पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार गौतम ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed