{"_id":"66c037706463709595013341","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-family-mourns-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 17 Aug 2024 11:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:09 AM IST
सार
बाइक पर युवक सादाबाद से अपने गांव जा रहा था। आगरा रोड स्थित हिंदुस्तान होटल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शिवकुमार शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद स्थित आगरा रोड पर हिंदुस्तान होटल के नजदीक 16 अगस्त की रात को 40 वर्षीय बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्राम वेदई निवासी 40 वर्षीय शिवकुमार शर्मा पुत्र रमेश चंद्र शर्मा रात लगभग आठ बजे सादाबाद से अपने गांव बाइक से जा रहा था। आगरा रोड पर हिंदुस्तान होटल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसके परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के चार पुत्रियां एवं एक पुत्र हैं, इनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है। कोतवाली पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन