{"_id":"6717c3fef992e6de53008fc8","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-collision-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, उपचार के दौरान मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, उपचार के दौरान मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 22 Oct 2024 08:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2024 08:56 PM IST
सार
सतवीर सिंह 20 अक्तूबर को अपनी बाइक से सादाबाद से मुरसान की ओर जा रहे थे। इस दौरान गांव गोलपुरा के निकट पीछे से अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अज्ञात कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर के मथुरा स्थित हाउसिंग बोर्ड निवासी जयवीर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह ने कोतवाली में अज्ञात कार के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि उनके जीजा सतवीर सिंह पुत्र गुलवीर सिंह निवासी पटपन नगला पट्टी चूहरा साथनी थाना इगलास, अलीगढ़ 20 अक्तूबर को अपनी बाइक से सादाबाद से मुरसान की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गांव गोलपुरा के निकट पीछे से अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उनको इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। वहां से उन्हें दिल्ली ले जाया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन