फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Hathras Accident: खंदौली से मुरसान लौट रहे बाइक सवारों में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
सार

अरविंद कुमार गांव गारवगढ़ी निवासी अमित के साथ कीटनाशक लेने खंदौली गए थे। दोनों युवक बाइक से देर रात को मुरसान लौट रहे थे। इस दौरान गांव नगला बांस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के गांव नगला बांस के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार की देर रात बाइक सवार युवक अरविंद (25) की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन

 
गांव महामौनी निवासी अरविंद कुमार पुत्र साहब सिंह गांव गारवगढ़ी निवासी अमित के साथ कीटनाशक लेने खंदौली गए थे। दोनों युवक बाइक से देर रात को मुरसान लौट रहे थे। इस दौरान गांव नगला बांस के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 
अरविंद को हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया। यहां से गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक मजदूरी करता था और उसकी करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed