फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider Badmash taken away from mobile phone

घर के बाहर टहल रही युवती का मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार बदमाश

Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider Badmash taken away from mobile phone
टहल रही युवती का मोबाइल फोन छीन ले गए बाइकर्स
विज्ञापन

चामड़ गेट पर काले रंग की पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
युवती की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के चामड़ गेट पर बाइक सवार बदमाश घर के बाहर टहल रही युवती का मोबाइल छीन कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने इधर-उधर काफी दौड़ लगाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। युवती ने मोबाइल छिनैती की घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र की चामड़ गेट नई धर्मशाला निवासी रानी पुत्री भीमसेन गुरुवार की रात को करीब 10 बजे अपने घर के बाहर टहल रही थी। इस बीच एक काले रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाश आए और उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। घटना की जानकारी 100 डायल पर मिलने के बाद पुलिस ने भी इधर-उधर बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग कहीं नहीं लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह युवती कोतवाली पहुंची और मोबाइल छिनैती की तहरीर देते हुए बदमाशों की तलाश करने की मांग पुलिस से की। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। फोन को सर्विलांस पर भी लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed