फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rally spreads message of social unity and cultural pride

Hathras News: बाइक रैली निकाल दिया सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

Mon, 06 Apr 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 06 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rally spreads message of social unity and cultural pride
बाइक रैली में शामिल समाज के लोग। संवाद 
महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर तुरेहा-कश्यप समाज के तत्वावधान में बाइक रैली और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाइक रैली से हुई। रैली में युवाओं और वरिष्ठजनों का विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के जरिये सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश दिया। पूरे मार्ग में अनुशासन और संगठन की झलक भी देखने को मिली।
विज्ञापन



रैली के बाद आयोजित विचार गोष्ठी में समाज के प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के आदर्शों और मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज से उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज की एकता को मजबूत करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूरज कश्यप ने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र तुरेहा ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण, सचिव रूपेश कश्यप, उपाध्यक्ष मंगल कश्यप, नवल कश्यप, प्रमोद कश्यप, राजा कश्यप, राजकुमार निषाद, महेश चंद्र, भजनलाल कश्यप, प्रशांत तुरेहा, प्रेमपाल कश्यप, वीरू कश्यप, अरुण कश्यप और गिर्राजधर कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed