फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike hit by vehicle, youth dies

Hathras News: बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दो अन्य घायल

Fri, 17 Nov 2023 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 10:43 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के कौड़ियागंज निवासी हरीश पुत्र धनीराम, नीरज पुत्र संतोष, काजल पुत्री सूरज बाइक से हाथरस रोड पर कहीं जा रहे थे। रात्रि करीब दो बजे नहर पुल पर किसी वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bike hit by vehicle, youth dies
मृतक हरीश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ के हाथरस मार्ग स्थित नहर पुल पर 17 नवंबर की दोपहर करीब दो बजे बाइक को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक असुंतलित होकर नहर पुल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती और एक युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के कौड़ियागंज निवासी हरीश पुत्र धनीराम, नीरज पुत्र संतोष, काजल पुत्री सूरज बाइक से हाथरस रोड पर कहीं जा रहे थे। रात्रि करीब दो बजे नहर पुल पर किसी वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक असुंतलित होकर नहर पुल से जा टकराई, जिससे हरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से रात में ही अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हरीश की अलीगढ़ में मौत हो गई। 
विज्ञापन


काजल के पांव की हड्डी टूट गई और नीरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक हरीश ने अपने पीछे पत्नी लता देवी और तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। नीरज हरीश का भतीजा है। सूचना पर रात्रि में ही कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed