{"_id":"67b63480205b1f5f0f03ff3a","slug":"bike-falls-due-to-collision-in-bombay-youth-dies-hathras-news-c-56-1-hts1002-127308-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टक्कर से बंबे में गिरी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टक्कर से बंबे में गिरी बाइक, युवक की मौत
Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील से बैनामा करके लौट रहे युवक की बाइक को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में जोगिया बंबे के निकट मंगलवार की रात सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक बंबे में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
गौरव (25) निवासी हतीसा गांव के ही पन्नालाल बघेल के साथ तहसील से अपने गांव जा रहे थे। मंगलवार की रात करीब 8.15 बजे नहर से बाईपास जाने वाले रास्ते पर सामने की तरफ से आ रही बाइक ने गौरव की बाइक में टक्कर मार दी। गौरव की बाइक अनियंत्रित होकर जोगिया बंबे में जा गिरी। हादसे में गौरव व पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
यहां चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। पन्नालाल की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतक गौरव के चाचा हजारीलाल ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया है।