{"_id":"6761daf51f6c43643003f3a5","slug":"bike-collides-with-nilgai-teenager-dies-hathras-news-c-56-1-sali1016-124177-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नीलगाय से टकराई बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नीलगाय से टकराई बाइक, किशोर की मौत
Wed, 18 Dec 2024 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
इगलास की तरफ से हाथरस की तरफ आ रहे तीन लोगों की बाइक बाईपास के निकट नीलगाय से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक किशोर ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना निवासी कालू (15) अपने मौसी के बेटे लोकेश (20) निवासी सीर व ममेरे भाई राजाराम (24) निवासी गांव बारा थाना जलेसर जिला एटा के साथ अपने बाइक से इगलास के कस्बा बेसवां गए थे। लौटते समय इगलास रोड पर बाईपास के निकट उनकी बाइक नीलगाय से टकरा गई।
हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान कालू ने दम तोड़ दिया।