{"_id":"688506a291ee62573b06ff95","slug":"bike-collided-with-a-scooter-young-man-injured-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: बाइक ने स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sat, 26 Jul 2025 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:17 PM IST
सार
बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। 25 जुलाई की शाम को जब गांव में शकील का शव पहुंचा तो काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खंदौली थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को सड़क हादसे में घायल हुए सादाबाद के गांव गढ़ी रत्ती निवासी 40 वर्षीय शकील की उपचार के दौरान आगरा के निजी अस्पताल में 26 जुलाई की सुबह मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शकील के भाई राहुल खान ने कहा है कि 23 जुलाई को शाम करीब सात बजे उनका भाई शकील के पास सुनील निवासी विधिपुर का फोन आया था, जिसके बाद वह उससे रुपये लेने के लिए स्कूटी से खंदौली गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि रात करीब सवा आठ बजे सीपीसी कैंटीन के पास मई-खंदौली रोड पर सुनील ने अपनी बाइक को तेजी व लापरवाही से चलाकर उनके भाई शकील की स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे उनके भाई के शरीर में कई जगह चोट आईं। 25 जुलाई की शाम को जब गांव में शकील का शव पहुंचा तो काफी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन