{"_id":"6a52acb6be32d6c3e902673d","slug":"bike-caught-fire-during-welding-hathras-news-c-2-1-ali1027-1017528-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वेल्डिंग के दौरान बाइक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वेल्डिंग के दौरान बाइक में लगी आग
Sun, 12 Jul 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदायन रोड स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे स्टैंड की वेल्डिंग के दौरान अपाचे बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, लेकिन आसपास के दुकानदारों ने निजी साधनों से आग पर काबू पाया।
कस्बा निवासी प्रदीप वार्ष्णेय अपनी अपाचे बाइक का टूटा स्टैंड वेल्डिंग कराने दिलशाद की दुकान पर पहुंचे थे। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से बाइक में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने तुरंत आसपास रखा सामान हटाया और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं। संवाद