{"_id":"66bb485f1625bbe4240a3c2a","slug":"bike-caught-challan-issued-for-car-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह रे ट्रैफिक सिस्टम: पकड़ी गई बाइक, चालान कट गया कार का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह रे ट्रैफिक सिस्टम: पकड़ी गई बाइक, चालान कट गया कार का
Tue, 13 Aug 2024 05:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 05:20 PM IST
सार
गांव बिजहारी में किसी बाइक का बिना हेलमेट के 1000 रूपये का चालान कट गया।
मोबा इल पर पता लगा कि चालान एक कार के नंबर का कटा है, जबकि वह कार करीब दो महीने से कहीं भी नहीं ले जाई गई थी।
विज्ञापन
चालान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाहनों के चालान काटने में किस कदर लापरवाही बरती जा रही है, इसकी बानगी हाल ही में देखने को मिली है। परिवहन विभाग ने सासनी ब्लॉक के गांव बिजाहरी निवासी एक व्यक्ति की बाइक का चालान काटा, लेकिन इसका संदेश सहपऊ निवासी कार मालिक के पहुंचा।
विज्ञापन
कार मालिक सहपऊ के मोहल्ला बनियाना निवासी दिवाकर स्वरूप शर्मा यह संदेश देखकर हैरान हो गए। उनका कहना था कि वह करीब दो माह से अपनी कार से कहीं नहीं गए हैं। आखिर उनका चालान कैसे कट गया। जब उन्होंने मोबाइल फोन पर पूरा विवरण पढ़ा तो पता चला कि सासनी ब्लॉक के गांव बिजाहरी में किसी बाइक का चालान कटा है।
विज्ञापन
एक हजार रुपये का यह चालान हेलमेट नहीं पहनने पर काटा गया, जबकि संदेश में उनकी कार का नंबर लिखा है। वह अब एआरटीओ कार्यालय जाकर इसकी शिकायत करेंगे। यात्री कर अधिकारी रामबाबू का कहना है कि कभी-कभी नंबर प्लेट अस्पष्ट होने अथवा टाइपिंग में गलती होने पर ऐसा हो जाता है। जानकारी मिलने पर इसका तुरंत निस्तारण भी कर दिया जाता है।
विज्ञापन