फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bijali bill

उपभोक्ताओं का किस्तों में होगा बिजली बिल जमा

Fri, 08 Nov 2019 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bijali bill
लंबे समय से बकया बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने वाली है। 11 नवंबर से योजना का क्रियान्वयन होगा। शहर क्षेत्री उपभोक्ताओं 12 व ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं से 24 किस्तों में बकाया जमा कर सकेंगे। इस योजना का लाभ चार किलोवाट तक उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे द्वारा 64 बिजलीघरों के जरिये करीब डेढ़ लाख लोगों को बिजली सप्लाई दी जाती है। विभाग का जिलेभर में करीब चार सौ करोड़ रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हासिल नहीं हो रहा है। अब शासन स्तर से आसान किस्त योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे गरीब आदमी को राहत मिलेगी तो वहीं बिजली महकमे का राजस्व बढ़ेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को 11 नवंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के बाद निर्धारित सभी किस्तों और 31 अक्तूबर के बाद जारी सभी बिलों का नियत समय पर भुगतान करने पर बकाया बिल पर लगा अधिभार समाप्त कर दिया जाएगा। इस मामले में अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल का कहना है कि आसान किस्त योजना का 11 नवंबर से क्रियान्वयन होगा। जिसका व्हाट्सएप पर आ गया है। लिखित आदेश अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed