{"_id":"687804c5f04a28548d077419","slug":"bichhiya-road-damaged-by-heavy-vehicles-students-blocked-it-hathras-news-c-56-1-mrt1060-134628-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई बिछिया की सड़क, विद्यार्थियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हुई बिछिया की सड़क, विद्यार्थियों ने लगाया जाम
Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
बीछिया की जेल के गेट पर रोड पर कीचड को लेकर जाम लगाकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इगलास रोड स्थित गांव बिछिया के लिए जाने वाली सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव बिछिया के निकट जिला कारागार का निर्माण किया जा रहा है। यहां भारी वाहनों के आवागमन से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव बिछिया के मार्ग पर अन्य चार गांव भी पड़ते हैं। इस मार्ग पर स्थित स्कूलों में करीब 20 गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। जिला कारागार के लिए निर्माण सामग्री लेकर आने वाले भारी वाहनों के आवागमन से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश होने से सड़क में हुए गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने-आने में और वाहन चालकों को परेशानी होती है।
बुधवार सुबह ग्रामीणों और तीन स्कूलों के विद्यार्थियों का सड़क की बदहाली पर गुस्सा फूट पड़ा। विद्यार्थियों सहित करीब तीन सौ लोगों ने कारागार निर्माण के लिए आ रहे भारी वाहनों को रोककर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। कारागार निर्माण कराने वाली संस्था के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों को समझाया। सड़क को जल्द सही कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब 30 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
इन गांवों के लोगों का आना-जाना होता है :
यह सड़क गांव बिछिया, संगीला, अखैपुर, कनौरा व नगला शेर सिंह से गुजरती है। यहां के करीब तीन हजार लोग इस मार्ग से रोजाना निकलते हैं। मार्ग पर स्थित स्कूलों में नगला फतेहपुर, नगला गिरधारी, वसौली, टुकसान, मूंगसा सहित करीब 20 गांवों के बच्चों व लोगों का आवागमन होता है।
सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के बाद स्थिति और बदतर हो गई है। जेल निर्माण के लिए सामग्री लेकर आ रहे वाहनों ने सड़क को खराब कर दिया है। -मनोज शर्मा, ग्रामीण।
यहां जिला जेल का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं है। बड़े वाहनों के आवागमन के कारण रास्ता खराब हुआ है। इसे सही कराया जाना चाहिए। -राहुल उपाध्याय, ग्रामीण।
स्कूल आते-जाते समय विद्यार्थियों को क्षतिग्रस्त सड़क से गुजरने में काफी परेशानी होती है। हादसों का डर बना रहता है। गड्ढों में गिरकर दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। -सरिता शुक्ला, ग्रामीण।
बारिश के बाद सड़क में हुए गड्ढों में पानी भर गया है, जिनमें गिरकर दोपहिया वाहन चालक घायल हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को ज्यादा परेशानी होती है। -लक्ष्मण सिंह, ग्रामीण।
.हमने एक साल पहले इस सड़क के स्वामित्व के लिए पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत आदि सभी को पत्र लिखा है, लेकिन यह सड़क किसी की नहीं है। कुछ समय पहले विधायक निधि से यह सड़क बनी थी। आवश्यकता को देखते हुए अब इसे अस्थायी रूप से सही कराने का काम शुरू कर दिया है, ताकि ग्रामीणों को दिक्कत न हो।
-एके राही, अधिशासी अभियंता, भवन निर्माण खंड, अलीगढ़।