फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bhupendra Chaudhary will inaugurate the Mini Sports Stadium today

भूपेंद्र चौधरी आज करेंगे मिनी क्रीड़ा स्टेडियम का उद्घाटन

Thu, 17 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Chaudhary will inaugurate the Mini Sports Stadium today
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पंचायती राज्य मंत्री सह जिला प्रभारी भूपेंद्र चौधरी के नगर आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है। बृहस्पतिवार को वह नगरपालिका पार्क से लेकर मिनी क्रीड़ा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह पौधरोपण कर सीएचसी का निरीक्षण करेंगे। पार्क में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभान्वितों को प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे।
नगर आगमन के बाद मंत्री सर्वप्रथम मतदाताओं से रूबरू होंगे। सुबह 11 बजे नहना बघेल के परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रकट करेंगे। बारहसैनी मोहल्ला में नगर भाजपा अध्यक्ष नीरज वैश्य के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। दोपहर में नगरपालिका पार्क में मिनी स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे व पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन

दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे। विकास खंड सिकंदराराऊ में मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे। मंत्री के आगमन को लेकर नगरपालिका पार्क का पीडी एके मिश्र, डीपीओ डीके सिंह ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर को लेकर करेंगे प्रदर्शन
सिकंदराराऊ। भूपेंद्र चौधरी के आगमन पर करोड़ों की लागत से सीएचसी में बने ट्रामा सेंटर शुरू कराने के लिए लोग प्रदर्शन करेंगे। हरेंद्र, बंटी, महताब सिंह आदि ने कहा कि ऐसे ट्रामा सेंटर से क्या लाभ जिसका भवन आंखें चिड़ाता हो। इसे शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed