फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bhoomi Pujan performed for the construction of a bridge over the Kali River.

Hathras News: काली नदी पर पुल निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

Thu, 24 Sep 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 24 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan performed for the construction of a bridge over the Kali River.
काली नदी पर पुल निर्माण के लिए पट्टिका का अनावरण करते सांसद, विधायक व अन्य। स्रोत : आयोजक - फोटो : Orgeniser
ग्राम खिजरपुर, नगला कोठी और धनसिंहपुर के मध्य काली नदी पर बहुप्रतीक्षित सेतु निर्माण के लिए बुधवार को विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। 22 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 120.68 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग वर्षों से इस पुल की मांग कर रहे थे। इसके बनने से नगला कोठी, खिजरपुर समेत आसपास के 50 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और बारिश के दौरान काली नदी के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अनूप प्रधान, विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, प्रवीण राज सिंह और अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक अभय प्रताप पुंडीर ने बताया कि सेतु की लंबाई 120.68 मीटर होगी। इसके निर्माण पर 22 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च होंगे। पुल के साथ पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में योगेंद्र राजपूत, योगेश परमार, जितेंद्र राजपूत, नितिन पुंडीर, अभय पुंडीर, रानू चौहान, धर्मेंद्र टाइगर, ललित पुंडीर, मनीष शर्मा, शशि राघव, संजय पुंडीर, शिव सिंह लोधी, शीलेन्द्र पुंडीर, मानपाल लोधी, अन्नू पुंडीर और चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed