फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   'Bhimrao' instead of 'Bhimrao' written on black board

‘भीमराव’ की जगह ब्लैक बोर्ड पर लिखा ‘भिमराव’

Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 14 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी बेसिक शिक्षा की व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। जिन शिक्षकों को सरकार अच्छा खासा वेतन दे रही है, वही शिक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर भी नहीं लिख पा रहे।
विज्ञापन

मामला सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला गूलर का है।
यहां 13 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई थी। स्कूल के ब्लैक बोर्ड पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम भी लिखना नहीं आया। ब्लैक बोर्ड पर शिक्षकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की जगह डॉ. भिमराव अम्बेडकर जयंती लिख दिया।
विज्ञापन

अन्य किसी शिक्षक ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और बाबा साहब के छवि चित्र पर माल्यापर्ण कर दिया। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहे हैं कि जब शिक्षक ही इस तरह की गलती करने लगें तो भला, ऐसे स्कूलों में बच्चों का भविष्य कैसे संवर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला जानकारी में है। फोटोग्राफ भी मेरे पास पहुंच चुका है। कल स्कूल में जाएंगे और पता करेंगे किस शिक्षक ने यह नाम ब्लैक बोर्ड पर लिखा था, जांच में जो भी नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ निलंबन की संस्तुति की जाएगी।
- जितेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी, सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed