फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Betrayed in love, girl commits suicide

मैं तो जा रही हूं तू भी नहीं बचेगा: मुझसे नहीं होता मूव ऑन... 1.14 मिनट का वीडियो बना युवती ने दी जान

Tue, 30 Dec 2025 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 09:28 PM IST
सार

वीडियो में युवती कह रही है इतना ज्यादा मजबूर कर दिया है न आकाश तूने कि मरने के सिवा मेरे पास और कोई चारा बचा ही नहीं है.. मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। आई एम सॉरी मम्मा..।

विज्ञापन
Betrayed in love, girl commits suicide
वीडियो में मरने की वजह बताती युवती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मैं कभी यह सब नहीं करना चाहती थी, लेकिन उसकी वजह से, सिर्फ उसकी वजह से। तेरे घर वालों ने यह नहीं सिखाया कभी कि किसी की जिंदगी के साथ नहीं खेलना चाहिए। मैं तो जा रही हूं.. लेकिन, यदि थोड़ी बहुत भी इंसानियत जिंदा है, तो तू भी नहीं बचेगा...मुझसे नहीं होता मूव ऑन.. मैंने कभी किसी को चीट नहीं किया। 1.14 मिनट के वीडियो में यह सब कहने के बाद युवती ने जहर खाकर जान दे दी।

विज्ञापन


1.14 मिनट का वीडियो बनाकर दी जान
एक दिन पहले आरोपी आकाश से हुई मुलाकात के बाद युवती हताश-परेशान थी। उसकी कही गई बातों को लेकर गुस्सा भी था। वीडियो में युवती कह रही है इतना ज्यादा मजबूर कर दिया है न आकाश तूने कि मरने के सिवा मेरे पास और कोई चारा बचा ही नहीं है.. मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है। आई एम सॉरी मम्मा..। मेरी सुसाइड की वजह ही वही है। उसकी वजह से मुझे सुसाइड के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मैं कभी नहीं करना चाहती थी यह सब, लेकिन उसकी वजह से सिर्फ उसकी वजह से। तेरे घर वालों ने यह नहीं सिखाया कभी कि किसी की जिंदगी के साथ नहीं खेलना चाहिए। 
विज्ञापन


मैं तो जा रही हूं.. लेकिन यदि थोड़ी बहुत भी इंसानियत जिंदा है न तो तू भी नहीं बचेगा। चार साल पहले वाला आकाश और जिससे मैं कल मिलकर आई हूं वो वाला आकाश.. एक तो हो ही नहीं सकता। मूव ऑन.. मुझसे नहीं होता मूव ऑन.. मैंने कभी किसी को चीट नहीं किया। मैं मूव ऑन नहीं कर सकती न, दिक्कत यह है, बिकॉज आई लव यू सो मच.. इसके बाद युवती ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के आखिरी वीडियो ने मां को झकझोर दिया

बेटी की मौत से टूट चुकी मां ने जब वीडियो देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मन में आरोपी युवक के लिए गुस्सा भर आया। आरोपी युवक को सजा दिलाने के लिए वह कोतवाली पहुंची और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने उन्हें ढांढस बंधाया और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

दोनों के बीच क्या हुई बातें
पुलिस के अनुसार युवती के पिता परिवहन निगम में थे। उनकी पांच साल पहले मृत्यु हो चुकी है। मां ने जैसे-तैसे खुद को संभाला था, लेकिन बेटी का भी साथ छूटने से वह टूट चुकी हैं। बस किसी भी तरह युवक को सजा दिलाना चाहती हैं, जिसका जिक्र युवती ने वीडियो में किया है। पुलिस का कहना है कि अब युवक की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि दोनों के बीच क्या बातें हुईं और उसने ऐसा क्या कहा कि नौबत आत्महत्या तक पहुंच गई।

मां व मौसी के लिए आखिरी संदेश
वीडियो में मां व मौसी के लिए बोलते हुए युवती ने कहा कि मेरी मम्मा दुनिया की बेस्ट मम्मा हैं, दुनिया की बेस्ट.. उन्होंने मेरे लिए इतना सब किया है। मेरी मासी.. मासी यू आर द बेस्ट मासी इन द वर्ल्ड... इन द यूनिवर्स.. यू आर द बेस्ट मासी। आपकी जैसी न कोई मासी है और न आपकी जैसी कोई दोस्त। इसके बाद रोते हुए वह वीडियो अंत कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed