फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Befriended a woman on Facebook and duped her of Rs 28.02 lakh

Hathras News: फेसबुक पर महिला बनकर की दाेस्ती, 28.02 लाख ठगे

Wed, 01 Oct 2025 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Befriended a woman on Facebook and duped her of Rs 28.02 lakh
साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर महिला बनकर दो युवकों को अपने जाल में फंसाया और उनसे 28.02 लाख रुपये ठग लिए। दोनों पीड़ितों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन




ग्राम परसारा निवासी मोहम्मद अफजल खां ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि फेसबुक पर उनकी जान-पहचान वेदांशी राय नामक महिला से हुई। उसने खुद को कारोबारी बताकर उन्हें लाभ पहुंचाने का लालच दिया। महिला ने बातचीत के बाद उन्हें विभिन्न लोगों से मिलवाया और अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई।
विज्ञापन




पीड़ित ने कहा है कि सात से 25 जुलाई के बीच उन्होंने विभिन्न खातों में लगातार रकम ट्रांसफर की। इनमें यूपीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक के खाते शामिल हैं। ठगों ने उन्हें मुनाफा देने का भरोसा दिलाया, लेकिन रकम हड़प ली। कुल मिलाकर उनसे 15,52,670 रुपये की ठगी हुई। इतना ही नहीं आरोपी उनसे 18 लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा निवासी मोहम्मद इकराम ने शिकायत देकर कहा है कि 17 जून 2025 को उनकी फेसबुक आईडी पर रेजीन श्री आदित्य नामक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनकी महिला से चैटिंग शुरू हुई और उसने व्हाट्सएप नंबर भी दिया। बातचीत के दौरान महिला ने भरोसा दिलाया कि वह रोजाना निवेश किए गए रुपयों को दोगुना करके लौटाएगी।



उन्होंने अपने ड्राइवर, मुनीम और रिश्तेदारों के खातों से अलग-अलग तारीखों में कई खातों में कुल 12.50 लाख की रकम ट्रांसफर कराई। महिला ने उन्हें रुपये एफएक्सप्रो नामक वेबसाइट पर दिखाए जाने और वहीं से रकम निकालने का झांसा दिया। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो रकम नहीं निकली।







इकराम का आरोप है कि बार-बार पूछने पर महिला टालमटोल करती रही और बाद में उसने उन्हें फेसबुक और व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर अपराध थाना प्रभारी आशीष कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed