फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Beating of businessman and his family

Hathras: व्यापारी व उनके परिवार को दबंगों ने पीटा, शोरूम में की तोड़फोड़, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Sat, 04 Apr 2026 10:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 04 Apr 2026 10:14 PM IST
सार

शोरूम बंद करने की तैयारी की जा रही थी। तभी गली में कुछ अराजक तत्व शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इस बीच किसी ने ईंट उनके शोरूम पर मार दी, जिससे कांच क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर आकर व्यापारी ने विरोध किया तो दबंग युवकों ने उनसे ही मारपीट कर दी। 
 

विज्ञापन
Beating of businessman and his family
शोरूम में हुई तोड़फोड़ के बाद बिखरा कांच - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर की हनुमान गली में दबंगों ने व्यापारी व उनके परिवार के साथ मारपीट करते हुए शोरूम में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने कोतवाली सदर में शिकायत की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


हनुमान गली के रहने वाले संजय जैन की इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। 3 अप्रैल की रात वे बाजार तगादा करने गए थे। रात लगभग नौ बजे शोरूम पर पहुंचे तथा बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी गली में कुछ अराजक तत्व शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इस बीच किसी ने ईंट उनके शोरूम पर मार दी, जिससे कांच क्षतिग्रस्त हो गया। बाहर आकर संजय ने विरोध किया तो दबंग युवकों ने उनसे ही मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए पांच से छह युवक मारपीट करते हुए उनकी दुकान में घुस आए। बचाव में आए परिवार के लोगों को भी नहीं बख्शा। इसके बाद दुकान पर पथराव कर तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले हमलावर भाग गए। आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद फिर से दबंगों ने दुकान पर आकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शिकायत मिली है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed