फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   beaten to man for asking money back

उधारी के 50 हजार मांगने पर पिता-पुत्र को पीटा, जान से मारने की धमकी

Fri, 22 May 2020 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
beaten to man for asking money back
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव अंधपुरा निवासी राजकुमार पुत्र उदय सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में निहाल सिंह पुत्र राजवीर सिंह, नीतू पत्नी निहाल सिंह, बंटू पुत्र राजवीर सिंह, राजवीर सिंह पुत्र जय सिंह को नामजद किया गया है।

आरोप है कि वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। दो साल पहले निहाल सिंह ने गांव में ही अपना मकान बनवाया था। तब निहाल सिंह व उसकी पत्नी नीतू ने उससे मकान बनवाने के लिए 50 हजार रुपये लिए थे, लेकिन आज तक वह वापस नहीं किए। जब भी वह गांव आता है तो लेकिन नामजद बहाने बनाते रहते हैं। आठ मई को जब वह नामजदों के घर रूपये मांगने गया तो वहां मौजूद उक्त नामजद लोगों ने उसे पकड़ लिया और लाठी डंडों से मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो मौके पर उसके पिता पहुंच गए, इन नामजदों ने उसके पिता को भी लाठी डंडों व दरांती से मारापीटा, जिससे सिर व आंखों में चोट आई है। शोर मचने पर आसपास के कुछ लोग आ गए, जिन्होंने उसे बचाया। यदि लोग न आते तो यह नामजद उसे जान से मार देते। इन नामजदों ने झूठे केस में फंसाने और रूपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed