{"_id":"64e4fd63d22b7244f90e4037","slug":"bdo-sadabad-fined-rs-25000-hathras-news-c-56-1-sali1016-3768-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीडीओ सादाबाद पर लगा 25 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीडीओ सादाबाद पर लगा 25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
हाथरस। राज्य सूचना आयोग ने सूचना न देने पर खंड विकास अधिकारी सादाबाद पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी बीडीओ सादाबाद के वेतन से 25 हजार रुपये का जुर्माना की कटौती कर आयोग को अवगत कराएंगे।
साकेत कॉलोनी निवासी नरेन्द्र कुमार गौतम ने खंड विकास अधिकारी सादाबाद से सूचना मांगी थी। सूचना न देने की स्थिति में नरेन्द्र कुमार गौतम ने राज्य सूचना आयोग में अपील की थी। राज्य सूचना आयोग ने 17 मई 2023 को संबंधित जन सूचना अधिकारी को सभी बिंदुओं पर सूचना देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सूचना न देने पर आयोग ने बीडीओ सादाबाद से स्पष्टीकरण तलब किया था। वांछित सूचनाएं उपलब्ध न कराने, सूचना देने में विलंब के संबंध में अपना स्पष्टीकरण न देने पर आयोग ने बीडीओ सादाबाद पर जुर्माना लगाया है। संवाद