फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BC Sakhis' agreements with banks terminated; financial operations halted.

Hathras News: बीसी सखियों का बैंकों से करार खत्म, रुका वित्तीय कार्य

Wed, 19 Aug 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 19 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
BC Sakhis' agreements with banks terminated; financial operations halted.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बैंकिंग सेवाएं देने वाली महिला बीसी (बैंक कॉरेस्पोंडेंट) सखियों का काम प्राइवेट बैंकों से करार समाप्त होने के कारण ठप हो गया है। जिले में तैनात 329 बीसी सखियों द्वारा पेनीयर बैंक की डिवाइस का इस्तेमाल कर ग्रामीण इलाकों में लेनदेन और वित्तीय सेवाएं प्रदान की जा रही थीं।
विज्ञापन

बीसी सखियां गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट बायोमीट्रिक के माध्यम से उनके खातों से नकद भुगतान और अन्य बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराती थीं। इसके एवज में उन्हें निर्धारित कमीशन मिलता था। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी रकम निकालने या जमा करने के लिए दूरदराज स्थित बैंक शाखाओं के चक्कर काटने से मुक्ति मिल रही थी।
विज्ञापन

पेनीयर बैंक जैसी प्राइवेट कंपनियों की एल-वन श्रेणी की डिवाइसों में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, साथ ही स्थानीय स्तर पर शाखा न होने के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा उपभोक्ताओं के गोपनीय डेटा की सुरक्षा को लेकर भी आशंकाएं बनी हुई थीं। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए शासन स्तर से प्राइवेट बैंकों से करार समाप्त कर दिया गया है, जिससे बीसी सखियों का कामकाज पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्राइवेट की जगह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अथवा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे प्रमुख सरकारी बैंकों के साथ नया करार किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। स्वत: रोजगार के डीसी रंजन कुमार ने बताया कि दूसरे बैंक से करार होने के पश्चात बीसी सखियों को नए सिरे से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिसके बाद ही ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाएं पुनः सुचारू हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed