{"_id":"5745e4284f1c1b2c3e6907d0","slug":"based-feed-ration-card-will-not-be-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार फीड नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार फीड नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
गांव अहियापुर की महिलाएं राशन नहीं मिलने पर एसडीएम से शिकायत करने पहुंचीं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अभी तक अपने आधार कार्ड की राशन कार्ड के साथ फीडिंग नहीं कराने वाले राशन कार्डधारकों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। आपूर्ति विभाग ने इन्हें आधार नंबर फीड कराने के लिए 31 मई तक की आखिरी मोहलत दी है। इसके बाद उन्हें कार्डों को फर्जी मानते हुए चयनित लाभार्थियों की सूची से उनका नाम हटा दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे ऐसे अंत्योदय, ऐसे बीपीएल और अतिरिक्त बीपीएल परिवार, जिनका चयन पात्र गृहस्थी सूची में हो चुका है, वह तत्काल 31 मई तक संबंधित तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में संपर्क कर अपने आधार कार्ड की फीडिंग कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा ऐसे राशन कार्डधारकों को फर्जी मानते हुए सूची में से उनके नाम निरस्त कर दिए जाएंगे।
डीएसओ ने ऐसे एपीएल और नवीन कार्डधारक जिनका चयन पात्र गृहस्थी में हो चुका है, में से ऐसे लाभार्थी जिनके आधार कार्ड नंबर होने से शेष रह रह गए हैं। उन्हें भी हिदायत दी है कि वह तत्काल 10 जून तक संबंधित तहसील स्थित पूर्ति कार्यालय में संपर्क कर अपने आधार कार्ड की फीडिंग कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा ऐसे राशन कार्डधारकों को फर्जी मानते हुए सूची में से नाम निरस्त कर दिया जाएगा।