फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Base Year of Index of Industrial Production Changed

Hathras News: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का आधार वर्ष बदला गया

Sun, 19 Apr 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 19 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Base Year of Index of Industrial Production Changed
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
प्रदेश के औद्योगिक विकास की सटीक मैपिंग और आर्थिक विश्लेषण के लिए अब औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का आधार वर्ष बदल दिया गया है। शासन के निर्देशानुसार अब वर्ष 2011-12 के स्थान पर 2022-23 को नया आधार वर्ष माना जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपद के सभी चयनित कारखाना स्वामियों को उत्पादन विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन




डीएम ने कहा है कि भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मार्गदर्शन में यह परिवर्तन किया जा रहा है। नए आधार वर्ष 2022-23 के अनुसार जिले के चयनित कारखानों का मासिक और वार्षिक उत्पादन विवरण तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले में 14 कारखानों का चयन किया गया है, जिनसे नियमित डेटा मांगा गया है।
विज्ञापन




माह अप्रैल 2022 से मार्च 2026 तक का पिछला डेटा 30 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। माह अप्रैल 2026 से आगे का नियमित मासिक डेटा अगले महीने की सात तारीख तक (अधिकतम 15 दिन के भीतर) उपलब्ध कराना होगा। यह डेटा हार्ड कॉपी के साथ-साथ सॉफ्ट कॉपी (एक्सेल शीट) में भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शासन ने स्पष्ट किया है कि कारखानों द्वारा उपलब्ध कराए गए ये आंकड़े पूर्ण रूप से गोपनीय रखे जाएंगे और इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय कार्यों के लिए किया जाएगा। यदि कोई इकाई बंद या अक्रियाशील है, तो उसकी पुष्टि के लिए भी सूचना देना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed